किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पौधारोपण के जरिये जन्मदिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है: कमलेश

पौधा रोपण कार्य मां गायत्री महामंत्र एंव महा मृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुए बच्ची को आशिर्वाद दिया गया

किशनगंज, 28 जुलाई (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, डुमरिया स्थित वार्ड संख्या 30 में पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह के द्वारा पुत्री नितश्री सिंह के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। गायत्री परिवार के सक्रिय एंव पर्यावरण प्रेमी राकेश कुमार, अधिवक्ता कमलेश कुमार के अगुवाई में फलदार एंव छायादार पौधा रोपण जैसे श्रेष्ठ कार्य करके जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के दोनो सक्रिय सदस्यो ने आम जनो से अनुरोध किए की सभी प्रकार के उत्सव में कम से कम एक पौधा रोपण जैसे श्रेष्ठ कार्य जरूर कर उत्सव का गौरव बढ़ाया जाए। क्योंकि पौधा रोपण से अपने आसपास का पर्यावरण शुद्ध रहता है। जिससे आम नागरिक को भी लाभ प्राप्त होता हैं। पौधा रोपण कार्य मां गायत्री महामंत्र एंव महा मृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुए बच्ची को आशिर्वाद दिया गया। राजा सिंह ने कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से अपनी बेटी का जन्मदिन पौधारोपण करके ही मनाते है। उनके साथ परिवार के सभी सदस्य शामिल होते हैं। पौधारोपण के जरिये जन्मदिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मौसम में बदलाव आ रहे है उससे वर्तमान समय मे पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए इसकी शुरुआत की गई है। जन्मदिन पर इनके द्वारा कोई तामझाम नहीं किया जाता है। इस दिन परिवार के लोग मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर अलग अलग स्थानों में पौधे लगाते हैं। इस अवसर पर पार्षद दीपाली सिंह, गायत्री परिवार के राकेश साहा, अधिवक्ता कमलेश कुमार, नितश्री सिंह, इशिका सिंह, कृतिका सिंह, तनुषिका सिंह, विशाल, दीपक, अभय, विवेक, शुभम, देव, अभिषेक आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button