*सितामढ़ी में जीकेसी की नई जिला कमिटी गठित – जिला अध्यक्ष बने पूर्व मुखिया जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, ::सितामढ़ी मुख्यालय डुमरा स्थित गीता भवन परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के प्रदेश सचिव कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव (अधिवक्ता) की अध्यक्षता में निष्क्रिय जिला कमिटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। यह निर्णय जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक के निर्देशानुसार लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व मुखिया जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को जीकेसी सितामढ़ी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए कहा है कि वे जिला के हर कायस्थ परिवार तक जीकेसी की सदस्यता पहुँचाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।
नवगठित जिला कमिटी में कई अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। संगठन सचिव के पद पर अभिषेक कश्यप, उपाध्यक्ष के पद पर उमेश कुमार वर्मा, महासचिव के पद पर मनोज कुमार विपुल और कोषाध्यक्ष के पद पर पंकज कुमार को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में संजय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार ‘झूना’, सुबोध कुमार (अधिवक्ता), दिगंबर प्रसाद, प्रभात रंजन, प्रवीण कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, देवेन वर्मा, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन उर्फ राजू, संजय कुमार वर्मा, अभय कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार (शिक्षक), मनीष कुमार श्रीवास्तव (शिक्षक), दीपक कुमार (प्रेस क्लब), अमित कुमार (प्रेस क्लब), राजीव कुमार (शिक्षक), डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा, ममता वर्मा शामिल हैं।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि जल्द ही टीम का और विस्तार किया जाएगा और एक सघन सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, जिससे जीकेसी की पहुंच जिला के कोने-कोने तक हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि संगठन न केवल कायस्थ समाज की एकता के लिए कार्य करेगा, बल्कि समाजहित में शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों ने नई टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। यह उम्मीद जताई गई कि जीकेसी की यह नवगठित कमिटी न केवल संगठन को जिला स्तर पर एक नई ऊंचाई देगी, बल्कि कायस्थ समाज को एकजुट कर उसकी सशक्त उपस्थिति भी दर्ज कराएगी।
यह बैठक सिर्फ कमिटी गठन की प्रक्रिया भर नहीं थी, बल्कि यह कायस्थ समाज के संगठनात्मक नवजीवन की एक नयी शुरुआत है। अब सितामढ़ी जिला में जीकेसी के माध्यम से समाज को दिशा, नेतृत्व और जागरूकता मिलेगी
———–