झारखंडताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंराजनीतिराज्य

रामलखन सिंह यादव कॉलेज (RLSY College) में एबीवीपी की नई इकाई का हुआ गठन

सचिन यादव अध्यक्ष व सोनल झा मंत्री बनाए गए


रांची : रामलखन सिंह यादव कॉलेज (RLSY College) में अभाविप (ABVP) के अगले सत्र 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें सचिन यादव को इकाई अध्यक्ष एवं सोनल झा को इकाई मंत्री का दायित्व दिया गया। वहीं इकाई उपाध्यक्ष के रूप में रिया भगत, रविंद्र यादव, सोनी कच्छप, विवेक यादव, सह-मंत्री तनु कुमारी, बीरबल वर्मा, सत्यम मिश्रा, एस्थर डेविड, सुभाष यादव, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख दिव्या कुमारी, सोशल मीडिया संयोजक वंश राज, आकाश कुमाए, +2 कार्य प्रमुख हर्ष सिंह, प्रियांशु कुमार, शिवम कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रुपा कुमारी, मुस्कान कुमारी, साकेत कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार को दायित्व दिया गया।


प्रदेश मीडिया, सूचना एवं जनसंपर्क प्रमुख अभाविप, झारखंड दुर्गेश कुमार ने बताया कि मौके पर रांची विभाग संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी, जिला संगठन मंत्री अभिनव जीत, प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी की सदस्या शारदा कुमारी, सौरव कुमार, सौरभ यादव, अभी सिंह, चंदन यादव, सत्या कुमार एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button