राजनीतिराज्य

भाजपा ने बिहार में सत्ता हथियाने के लिए धन और बाहुबल का किया प्रयोग

कुणाल कुमार:-पटना। 13 फरवरी 2024 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में एनडीए की सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया। इसके साथ ही पिछले एक महीने से चल रहे राजनीतिक उठापटक का पट्टाक्षेप हो गया। भाजपा ने बिहार में सत्ता हासिल करने के लिए हर हथकंडो को अपनाया जिसमें धनबल, बाहुबल और पुलिस बल तक का उपयोग किया गया। पार्टी इसे लोकतंत्र की हत्या करार देती है। यह सही है कि बिधानसभा में सरकार ने विश्वासमत प्राप्त कर लिया, पर यह सरकार की जीत नहीं हार ही कही जायेगी। कई राज्य सरकारों को बदलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बिहार में बड़ा झटका लगा क्योकि विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चैधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा के तीन विधायक अनुपस्थित रहे यह शुरुआत है, लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को और बड़ा झटका लगने वाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का बिहार के सत्ता में आने से साम्प्रदायिक फासीवादी ताकतें खुले रूप से नंगा नाच करेगी। वाम और धर्मनिरपेक्ष दलों की जबावदेही और बढ़ गई है की बदले हालात में भाजपा को रोकने के लिए एकजूट होकर 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी 40 सीट पर जीत की गारंटी करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button