*गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : डॉ. प्रेम कुमार*
*बिहार विधान सभा सचिवालय*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऐतिहासिक नेतृत्व प्रदान किया। उनके विचार और जीवन-मूल्य आज भी सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना चाहिए।


