Uncategorized

गायिका ममता भास्कर ने रोलोमो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।…

मुकेश कुमार/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना स्थित कैम्प कार्यालय में सासाराम की गायिका श्रीमती ममता भास्कर ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद ने ममता भास्कर को पार्टी की महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने कहा कि पार्टी के प्रदेश महासचिव और सदस्यता अभियान प्रभारी प्रशान्त पंकज ने ममता भास्कर को सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर उन्होंने रालोमो परिवार की तरफ से ममता भास्कर को शुभकामनाएँ और बधाई दीं। इस अवसर पर रालोमो के अन्य वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, अभिषेक रंजन, सौरभ सागर, बिनोद कुमार पप्पू, खुर्शीद अहमद, ओंकार शर्मा, आशिक आलम अशोक कुशवाहा आदि भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!