ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
अररिया : पलासी थाना में जनता दरबार का हुआ आयोजन, 12 मामलों में हुई सुनवाई, चार मामलों का हुआ निष्पादन : सीओ विवेक कुमार मिश्र

जनता दरबार में सभी मामले भूमि से संबंधित जुड़े थे-शिव पूजन कुमार
अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिले के पलासी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का आयोजन पलासी थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार व सीओ विवेक कुमार मिश्र के देख रेख में आयोजित की गई। जनता दरबार में फरियादों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनता दरबार में सीओ विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि जनता दरबार में 12 मामले आये हैं। जिस पर चार मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर थानेदार शिवपूजन कुमार ने बताया कि जनता दरबार में सभी मामले भूमि से ही संबंधित थे। बताया कि जिन मामलों का समाधान इस जनता दरबार में नही होगी। उन मामलों का समाधान जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार में किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस कर्मी, अंचल कर्मी आदि मौजूद थे।