झारखंडराज्य

आपातकाल हम सभी भारतीयों पर थोपा गया एक काला धब्बा था – पुष्पा देवी

छतरपुर विधानसभा अंतर्गत पाटन प्रखंड में सगुना मोड़ पर 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आपातकाल पर चर्चा और प्रबुद्ध सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक का पुष्पा देवी थी इस कार्यक्रम के मंच का संचालन पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। विषय प्रवेश कराते हुए संजय सिंह ने आपातकाल की पुरानी घटनाओं को बताने का कार्य किया साथ ही यह भी कहा कि आपातकाल मतलब अंग्रेजों के समय का काला पानी की सजा जैसा था क्योंकि अब हमारा देश आजाद हो चुका था । पुष्पा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल हम सभी भारतीयों पर एक थोपा गया काला धब्बा था जिसे कोई भी लोकतंत्रात्मक देश के लोग स्वीकार नहीं करते देखते ही देखते लोगों को जेल में ठूंस दिया गया था आपातकाल की घटना को याद करके आज भी कई बुजुर्गों की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी नवेन्दु मिश्र ने भी सभा को संबोधित करते हुए आपातकाल की घटनाओं को बताने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय राजनीति का एक काला दिवस है केवल और केवल एक व्यक्ति के अहंकार के कारण समूचे देश पर आपातकाल को थोप दिया गया। देश में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई थी जेल भरो अभियान ऐसे चला की जेल में लोगों को रखने तक के लिए जगह नहीं बच गया था। आज जो लोग यह कहते हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि जब देश में जबरन आपातकाल लगाया गया था। प्रेस पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध लगा दिया गया था आप तत्कालीन केंद्र सरकार के ऊपर थोड़ा भी टीका टिप्पणी करते तो आप को जेल जाना तय था क्या कांग्रेस आपातकाल को स्वर्णिम काल के रूप में मनाने का साहस जुटा पाएगी? यह मेरी व्यक्तिगत मांग है कि यदि है हिम्मत है कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों में तो आपातकाल को अपने राज्य के पाठ्यक्रम में शामिल करने का हिम्मत जुटाएं। क्योंकि कांग्रेसियों के हिसाब से आपातकाल तत्कालीन समय में समय की मांग थी तो उस हिसाब से उन्हें इस विषय में जोर देकर बताना चाहिए। पिछले 9 वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो कार्य किए उसका डंका ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में बज रहा है और भारत रोज नए कीर्तिमान को स्थापित करने का कार्य कर रहा है। आज हम विश्व में एक साथ 104 सैटेलाइट छोड़ने की स्थिति में हैं। हमें किसी से परमिशन की आवश्यकता नहीं है बल्कि हम अपने यहां से सैटेलाइट छोड़ कर के देश को मजबूती तो प्रदान कर ही रहे हैं साथ में आर्थिक रूप से भी मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी में जब सभी राजनीतिक दल के लोग चादर तान के सोए हुए थे तो भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण अभियान नामक कार्यक्रम देने का कार्य किया और लोगों ने पूरी तत्परता के साथ इस कार्य पर खरा उतरने का प्रयास किया। वर्तमान में राज्य सरकार सही तरीके से अस्पतालों तक सुविधा तक नहीं पहुंचा सकी तो उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की आवश्यकता है और अपने कर्तव्यों का पालन करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में सगुना के मुखिया मंजू देवी के पूरे परिवार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । मुखिया पति समाजसेवी सुरेंद्र सिंह मुखिया पुत्र पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणजीत सिंह किशनपुर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे अशोक तिवारी जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नीलम देवी सुजाता सिंह पाटन मंडल मंत्री आनंद सिंह पूनम देवी उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पशुपति नाथ शर्मा पाटन मंडल मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह जिला परिषद विधायक प्रतिनिधि उमेश सिंह पाटन मंडल महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा जी पाटन युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं इस समारोह में आए हुए सम्मानित हुए सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से कैप्टन बृजमोहन सिंह ज्योतिंद्र राम सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त लोग थे और काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button