District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : इवीएम वेयर हाऊस में भारत निर्वाचन आयोग के एस.ओ.पी. का अक्षरशः अनुपालन करें: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

निर्वाचन आयोग के प्रावधान के अनुसार त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने डीआरडीए के निकट अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाऊस का सोमवार को त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इवीएम वेयर हाऊस का सील खुलवाकर रखरखाव, सफाई, सुरक्षा, सीसीटीवी संचालन आदि की सूक्ष्मता से जांच की। उन्होंने कहा कि वेयर हाऊस संचालन में भारत निर्वाचन आयोग के एस.ओ.पी. का अक्षरशः अनुपालन होना चाहिए। सुरक्षा नियमों के साथ कोई त्रुटि या ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वेयरहाउस में भंडारित सभी कोटि के ईवीएम की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिन मशीनों से चुनाव नहीं होना है उन्हें आयोग से आदेश प्राप्त कर अविलंब विनिर्माता कंपनी को भेजने की कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने प्रत्येक त्रैमासिक निरीक्षण में सील खोले जाने पर वेयर हाऊस की अंदर से सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए लगातार सीसीटीवी को मोनिटर करने की हिदायत दी। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, अविनाश चंद्र व अन्य उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button