प्रमुख खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सहरसा : सीपीएम ने प्रतिरोध मार्च निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया

सहरसा, 25 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम जिला कमेटी सहरसा के नेतृत्व में शारदा नगर बटराहा स्थित अपनी पार्टी कार्यालय से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाल गगनभेदी नारा लगाते हुए शहीद चौक पर पुतला दहन किया। तत्पश्चात पार्टी नेता मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चले नुक्कड़ सभा को पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा पार्टी जिला सचिव का. रणधीर यादव ने कहा द इंडियन एक्सप्रेस के मुख्य पेज पर छपे न्यूज ने जो सच्चाई देश के सामने रखा उससे प्रतीत होता है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार SIR नहीं देश की लोकतंत्र की हत्या किया है।

तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में दो आयुक्त की बगैर सलाह मशविरा की मनमानी ढ़ंग से सारे कार्यों को अंजाम दिया गया है। जिसमें देश के करोड़ों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया गया और संविधान की धज्जियां उड़ाते फार्म – 6 में छेड़छाड़ कर मनमाफिक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कर बीजेपी के लिए काम किया गया। विपक्ष के लाख विरोध के बाद ये सब होता रहा यह लोकतंत्र का चीरहरण है।

पार्टी जिला सचिव का. रणधीर यादव ने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि SIR पर रोक लगाते अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा कर जेल नहीं भेजा गया तो सीपीएम लोकतंत्र के ऐसे हत्यारे के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध तरीका से तीख़ा और बड़ा से बड़ा आंदोलन करेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कृष्ण दयाल यादव, कुलानन्द कुमार, ब्यास प्रसाद यादव पार्टी जिला कमेटी सदस्य कामरेड डोमी पासवान, मुर्शीद आलम, केशव कुमार, मदन पासवान, प्रदीप साह, अनिता देवी के अलावा पार्टी नेत्री चन्द्रकला देवी, प्रिया कुमारी, मनोज सिंह, ब्रजेश, जयजय राम पासवान, कामख्या यादव, बिंदेश्वरी पासवान, संजय पासवान, पिन्टू कामत, कैलाश स्वर्णकार, शंकर महतो, नागो पासवान, सदानंद कुमार आदि ने भाग लिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button