किशनगंज : एक तारीख एक घंटा, एक साथ B.S.F के द्वारा पांजीपाड़ा रेलवे परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता अभियान में 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के शैलेश कुमार सिन्हा, समादेष्टा, परमजीत सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, पप्पू लाल मीना, उप समादेष्टा, रवीन्द्र कुमार, उप समादेष्टा एवं 150 अन्य कार्मिक, रेलवे के ब्रजमोहन श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक, व 15 अन्य रेलवे कार्मिक, पंजीपाड़ा ग्राम पंचायत के मेम्बर मो० तरजेब आलम, और लगभग 40 स्थानीय लोगों ने अपना योगदान दिया

श्रमदान अभियान के हिस्से के रूप में सुबह 10 बजे से 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको, पंजीपाडा रेलवे स्टेशन के कर्मचारी एवं पंजीपाडा गाव के नागरिको के द्वारा एक घंटा श्रमदान किया गया।वाहिनी द्वारा आयोजित इस स्वच्छता अभियान के लिए रेलवे कार्मिकों और स्थानीय लोगों ने वाहिनी के प्रति आभार व्यक्त किया।
किशनगंज, 01 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, देश वर्तमान में स्वच्छता ही सेवा (एस.एच.एस.) 2023 अभियान 15 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाडा मना रहा है, जिसकी थीम ‘कचरा मुक्त भारत है। इसी क्रम में 1 अक्तूबर रविवार को एक तारीख एक घंटा एक साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान के हिस्से के रूप में सुबह 10 बजे से 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको, पंजीपाडा रेलवे स्टेशन के कर्मचारी एवं पंजीपाडा गाव के नागरिको के द्वारा एक घंटा श्रमदान किया गया। जिसमें पंजीपाड़ा रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक की साफ-सफाई की गयी। स्वच्छता एक ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है जो स्वयं समाज और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। यह बीमारियों के प्रसार को रोकता है और अच्छे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है। इस स्वच्छता अभियान में 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के शैलेश कुमार सिन्हा, समादेष्टा, परमजीत सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, पप्पू लाल मीना, उप समादेष्टा, रवीन्द्र कुमार, उप समादेष्टा एवं 150 अन्य कार्मिक, रेलवे के ब्रजमोहन श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक, व 15 अन्य रेलवे कार्मिक, पंजीपाड़ा ग्राम पंचायत के मेम्बर मो० तरजेब आलम, और लगभग 40 स्थानीय लोगों ने अपना योगदान दिया। वाहिनी द्वारा आयोजित इस स्वच्छता अभियान के लिए रेलवे कार्मिकों और स्थानीय लोगों ने वाहिनी के प्रति आभार व्यक्त किया और वाहिनी की प्रशंसा की और भविष्य में अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।