किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

महिला थाना से लेकर अभियोजन शाखा तक बदले कई अधिकारी, अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज,24मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, प्रशिक्षु अधिकारियों एवं पीटीसी जवानों समेत कुल 35 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। इनमें कई अधिकारी ऐसे हैं जिनकी पदस्थापन अवधि दो वर्ष पूर्ण अथवा लगभग पूर्ण हो चुकी थी।

जारी सूची के अनुसार बहादुरगंज थाना की महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सावित्री कुमारी को दिघलबैंक थाना की अनुसंधान इकाई में अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं किशनगंज थाना अनुसंधान इकाई में कार्यरत स्वाती पटेल को बहादुरगंज थाना भेजते हुए महिला हेल्प डेस्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पोठिया थाना के मालखाना प्रभारी सुजीत कुमार को बहादुरगंज थाना की अनुसंधान इकाई में अतिरिक्त CWPO प्रभार के साथ पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा उमाशंकर यादव, मो० जिकरुल्लाह, सुनैना कुमारी, अजय कुमार, रामजी शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, हलधर यादव, विजय प्रताप यादव एवं अशोक कुमार सहित कई अधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रशासनिक फेरबदल के दूसरे आदेश में पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार पाल को पुलिस केन्द्र से प्रभारी अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय किशनगंज में पदस्थापित किया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह को विधि कोषांग के साथ लो०शि०नि० कोषांग एवं पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। रंजीत कुमार को जिला नियंत्रण कक्ष से हिन्दी शाखा तथा राकेश कुमार रंजन को सेशन कोर्ट अभियोजन शाखा भेजा गया है।

वहीं शबनम राय को डीसीआरबी एवं एएचटीयू शाखा, अब्दुल मुस्तकीम को आरटीआई के साथ विदेशी शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तनुजा कुमारी को महिला थाना अनुसंधान इकाई में अपर थानाध्यक्ष, अंचला शर्मा को कोचाधामन थाना अनुसंधान इकाई तथा सलाम खां को ईआरवी-02 किशनगंज में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था और अनुसंधान तंत्र को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!