प्रमुख खबरें
मिथिलेश तिवारी, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 23.05.2026 को इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक विशेष-सह-कंपार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मुख्य भवन स्थित सभागार में जारी किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इंटरमीडिएट विशेष-सह-कंपार्टमेन्टल परीक्षा का परीक्षाफल वेबसाइट https://interbiharboard.com तथा मैट्रिक विशेष-सह-कंपार्टमेन्टल परीक्षा का परिणाम वेबसाईट https://compartment.biharboardonline.org पर उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उपस्थित थे।
