ताजा खबर

महान समाज सुधारक, आधुनिक भारत के जनक, भारतीय नव जागरण के प्रखर पुरोधा, शिक्षाविद राजा राम मोहन राय की जयन्‍ती के अवसर पर जनता दल(यू0) विधायक दल के नेता-सह- मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने श्रर्द्वापुर्वक भाव‍भीनि श्रद्वांजली अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्‍त सती प्रथा, अंधविश्वास एवं समाजिक कुरीतियों के विरूद्व संघर्ष कर भारतीय समाज को नई दिशा प्रदान की । महिलाओं की शिक्षा, समानता एवं समाजिक न्याय के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उसी प्रकार पूर्व मुख्यंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने समाज सुधार को शासन में प्राथमिकता बनाते हुए शराबबन्दी कानुन लागु किया, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसे समाजिक बुराईयों के खिलाफ राज्यव्यापी जनजागरण अभियान चलाकर उन्होंंने समाज को नई दिशा देने का काम किया ।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण, छात्राओं के लिए साईकिल एवं पोशाक योजना तथा शिक्षा एवं रोजगार अवसर बढ़ाना भी राजा राम मोहन राय के महिला सम्मान और समान अधिकार के सिद्वान्त से प्रेरित दिखाई देता है ।

माननीय मंत्री श्री कुमार ने कहा कि महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय ने समाज सुधार का जो नीव रखी थी उसे इमारत बनाने का प्रयास श्री नीतीश कुमार जी ने अपने शासन काल में किया ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!