बिहारशरीफ के ममता होटल के सभागार में जिला पत्रकार संघ नालन्दा के अध्यक्ष, संपादकों, संरक्षक संघ के सदस्यों, पत्रकारों, फोटोग्राफरों तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के प्रतिनिधियों ने जनता दल (यू0) विधायक दल के नेता-सह-ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी को माला, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मानपूर्वक गर्मजोशी से अभिनन्दन किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि ‘समाज और राष्ट्र’ के निर्माण में मीडिया की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा कि मीडिया जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतू का कार्य करती है। जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और भावनाओं को सरकार तक पहुँचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
श्री कुमार ने इस अभिनन्दन समारोह के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पत्रकारों को प्रोत्साहन और सम्मान के लिए बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना चलाई, जिसके तहत पेंशन राशि को 6000 रू0 प्रति माह से बढ़ाकर 15000 रू0 प्रति माह कर दिया गया।
अन्त में उन्होंने कहा कि आप सभी दिन-रात मेहनत करके समाज और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं आपके योगदान के बिना लोकतंत्र की मजबूती की कल्पना अधुरी है।
जिला पत्रकार संघ नालन्दा की ओर से छह सूत्री माँग पत्र भी माननीय मंत्री जी को सौंपा गया।
कार्यक्रम में संघ के मुख्य संरक्षक चन्द्रमणी पाण्डेय, संरक्षक रमाशंकर प्रसाद, सुनील कुमार, महफूज आलम, सूजीत कुमार वर्मा, जिला पत्रकार संघ नालन्दा के अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद, सचिव, संजीव प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष मो0 जमाउद्दीन, ममता होटल के संचालक एवं समाज सेवी दिलीप कुमार, रजनीकान्त उर्फ पप्पु, वीरेन्द्र कुमार, अर्जुन कुमार, मुकेश मानस, अजित केसरी, प्रमोद झा, मोहम्मद निसार अंसारी, विनोद कुमार, श्रवण लाल, दिलीप कुमार, ऋषिकेष कुमार सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।


