District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
किशनगंज : शहर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर नप के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया छापेमारी अभियान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को शहर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिस जिस दुकानों में प्लास्टिक पाई गई उन सभी को चेतावनी देते हुए फाइन काट सभी सामानों को जब्त किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद किशनगंज दीपक कुमार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया की अब तक दस हजार का फाइन काटा गया है। छोटी दुकान के साथ-साथ शहर के नामी दुकानों में भी छापेमारी हुई है। महामाया, दफ्तरी एवं अन्य दुकानों में छापेमारी हुई है।



