अजब-गजबज्योतिष/धर्मदेशराज्य
भारत में नहीं इंडोनेशिया में एक बड़ी चट्टान पर स्थित है ये मंदिर:-आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में….
वैसे तो दुनिया भर में अनेकों मंदिर हैं।इनकी चर्चा भी खूब है लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि इन्हीं मंदिरों में से देश से बाहर एक मंदिर ऐसा भी है जिसे देखने के लिए सैलानी खिंचे चले आते हैं।
इंडोनेशिया में एक बड़ी चट्टान पर बने इस मंदिर का नाम तनाह लोट मंदिर है और यह देश की राजधानी बाली में है। समंदर के 7 मंदिरों में से यह एक है।यह सातों एक के बाद एक बने हैं और बाली के दक्षिण-पश्चिम चट पर एक श्रृंखला सी बना देते हैं।
यह बाली का सबसे फोटोजेनिक प्लेस है और हर साल लाखों सैलानी यहां आते हैं।बाली की पौराणिक कहानियों में इस मंदिर का वर्णन मिलता है।इंडोनेशिया के बाली द्वीप के समुद्री तट पर बसा 15वीं सदी का हिंदू मंदिर पर्ययकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
यह मंदिर देनपसार से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।दक्षिण पश्चिम तट पर स्थित यह मंदिर एक बड़ी सी चट्टान पर बना है।
इस मंदिर का निर्माण एक पुजारी निरर्थ ने मछुआरों की मदद से कराया था।बाली के समुद्री देवता को समर्पित यह मंदिर बाली की पौराणिक संस्कृति का एक अभिन्न अंग है।