ज्योतिष/धर्म
आइये जानते ही इतिहास के पन्नो से की, धरती पर जन्म लेनेवाला पहला मानव कौन था…
दुनिया में विज्ञान कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगा पाया कि इस संसार को किसने बनाया है।संसार में मनुष्य कैसे आया और किस तरह इस दुनिया की धीरे-धीरे रचना हुई है यह सवाल हमेशा हमारे मन में आता है।इसका उत्तर हमें कई धार्मिक पुस्तकें और विज्ञान द्वारा खोजे गए तथ्य देते तो जरूर हैं लेकिन आखिर सच्चाई क्या है,यह जानना जरूरी है।
किसने बनाया हमें…
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार हमारे संसार को ईश्वर ने ही बनाया है।लेकिन एक युग के बाद किस तरह से मनुष्य जाति का जन्म हुआ और कैसे इस जाति ने धरती पर अपने रहन-सहन का तरीका बनाया यह एक अहम सवाल है।लेकिन वो कौन था जो मानव जाति को इस संसार में लाया ?
कौन था पहला मानव…
लेकिन इस सब से ऊपर एक और सवाल यह भी है कि आखिरकार पहला मनुष्य कौन था। वो कहां से आया और उसे बनाने वाला यानी कि उसका रचियता कौन था। उसका इस संसार में आना और किस समय पर आना यह सभी कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब हर मनुष्य जानना चाहता है, क्योंकि हमारा आधार केवल वही एक मनुष्य है जिसकी बदौलत इस विशाल जाति का जन्म हुआ।
क्या कहता है पुराण…
हिन्दू धर्म के अनुसार संसार में सबसे पहले जन्म लेने वाला मनुष्य ‘मनु’ था।मनु या फिर पश्चिमी सभ्यता के अनुसार ‘एडेम’ इस दुनिया में आने वाला पहला मानव था जिसके बाद ही मनुष्य जाति का आरंभ हुआ।लेकिन इन्हें बनाने वाला कौन था ?
पुराण में मनु…
एक पौराणिक कथा के अनुसार मनु की रचना स्वयं भगवान ब्रह्मा ने की थी। कहा जाता है कि मानव संसार की रचना के लिए भगवान ब्रह्मा द्वारा दो लोगों को बनाया गया था, एक पुरुष और एक स्त्री। मानव संसार को आगे बढ़ाने के लिए ब्रह्मा के लिए यह जरूरी था कि वे पुरुष के साथ स्त्री की भी रचना करें।
ब्रह्मा द्वारा हुई रचना…
भगवान ब्रह्मा द्वारा बनाए गए पुरुष थे मनु और स्त्री थी शतरूपा।आज हमारी सांसारिक दुनिया में जितने भी लोग मौजूद हैं यह सभी मनु से उत्पन्न हुए हैं।दूसरे शब्दों में कहें तो मानव संसार की रचना करने वाले भगवान ब्रह्मा ही हमारे आदि पूर्वज हैं और हम उनकी भविष्य की पीढ़ी हैं।
मनु से बना मानव…
संसार में आने वाला सबसे पहला इंसान मनु था इसलिए इस जाति का नाम ‘मानव’ पड़ गया।संस्कृत में इसे मनुष्य कहा जाने लगा और अंग्रेजी भाषा में भी मिलते-जुलते नाम ‘मैन’ का प्रयोग हुआ।यह सभी नाम पहले मनुष्य मनु से ही जुड़े हुए हैं।
पौराणिक कथा…
पुराणों में दर्ज एक कथा के अनुसार एक समय था जब भगवान ब्रह्मा देवों,असुरों तथा पित्रों का निर्माण करने के बाद काफी शक्तिहीन महसूस करने लगे थे।उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वे किस चीज की रचना करें जिसके बाद उनके मन तथा मस्तिष्क को कुछ शांति हासिल हो सके।