District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : श्मशान काली मंदिर के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के कजलामनी स्थित शमशान काली मंदिर के समीप रमजान नदी के किनारे शुक्रवार को 40 वर्षोय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। शव की पहचान बबलू दास वार्ड संख्या 22 चपरासी टोला निवासी के रूप में की गई। सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह एसआई अंजनी, राहुल कुमार सहित एएसआई संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे औऱ घटना की छानबीन में जुट गए। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। थोड़ी देर बाद एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। गौरतलब हो को की कजलामनी का एक बच्चा श्मशान के पास बकरी चराने गया उसी समय बच्चे की नजर शव पर पड़ी। शव देखते ही बच्चे चीखने लगा। इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गयें। मृतक युवक की पहचान आसपास के लोगों ने की। वही से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मृतक बबलू दास गुरुवार से लापता था। जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तब परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। घर के लोगों ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी युवक बबलू नहीं मिला। शुक्रवार को 3 बजे शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो शव देख घर वालों के होश उड़ गए। कQ परिजनों ने बबलू की हत्या की आशंका जतायी है। मृतक जीन्स व शर्ट पहने हुआ था। उसके गर्दन के पास जख्म के निशान थे। मृतक बबलू दास खगड़ा में मशाले की दुकान चलाता था। उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। घर मे कमाने वाला वह एकलौता सदस्य था। घर के लोगों को अब यही चिंता सताने लगी है की अब तीन तीन छोटे छोटे बच्चों का लालन पालन कैसे होगा। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। शव रमजान नदी के ठीक बगल में मिला। शव जिस स्थान पर मिला उससे 200 मीटर की दूरी पर आवासीय मोहल्ला हैं। लोगों ने बताया कि कल बबलू को कजलामनी के आसपास देखा गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सदर थाना के एएसआई संजय कुमार यादव भी घटना स्थल पर मौजूद थे। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button