देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

32 साल में यूपी में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत, वही ट्विटर पर लालू और सुशील मोदी आपस में भिड़…

यूपी चुनाव परिणाम को लेकर ट्विटर लालू और सुशील मोदी आपस में भिड़ गए हैं।बिहार भाजपा के सीनियर नेता सुशील मोदी ने लालू से ट्विटर पर पूछा कि क्या हाल बा ? लालू यादव ने भी इसपर पलटवार करते हुए कहा कि ठीक बा। देखा ना,बीजेपी ने तुम्हें यूपी में नहीं घुसने दिया तो उसे कितना फायदा हुआ।लालू के इस ट्विट को लगभग एक हजार लोगों ने रीट्विट किया है।साथ ही लगातार लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।दरअसल,यूपी चुनाव के दौरान लालू ने भी खूब प्रचार किया था।बतातें चलें कि लालू यूपी में सपा-कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे थे।लेकिन,नतीजे आने के बाद लालू यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवाऔर मणिपुर के विधानसभा चुनावों के वोटों की काउंटिंग जारी है।रुझानों में यूपी में बीजेपी को तीन चौथाई बहुमत मिल चुका है।यहां बीजेपी की 15 साल बाद सत्ता में वापसी होने जा रही है।वहीं,उत्तराखंड के रुझानों में भी बीजेपी को बहुमत                                                           UP RESULT(403/403)

  • PARTY                   WON                   LEAD                TOTAL403/403                  SEAT 2012
  • BJP                         303                      19                         322                                  47
  • SP+CONG                51                        4                           55                                 224/28
  • BSP                          15                         6                           21                                   80
  • OTHERS                    5                          0                             5                                    24

मिल चूका है,पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।मणिपुर के रुझानों में बीजेपी को बढ़त है।गोवा में कांग्रेस आगे चल रही है।इस बीच,मायावती ने कहा,चुनाव में बीएसपी को जनता ने नहीं,ईवीएम ने हराया।चुनाव रद्द होना चाहिए।बीजेपी यूपी में 1985 से चुनाव लड़ रही है।पहले चुनाव में उसने यूपी में 16 सीटें जीती थीं।2017 के चुनाव में बीजेपी ने 1991 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।इस बार उसे 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं।राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को 1991 में 221 सीटें मिलीं और कल्याण सिंह की अगुआई में सरकार बनी।वहीं,2014 के लोकसभा चुनाव में वह 328 विधानसभा सीटों पर आगे थी।इस लहर को बीजेपी ने कायम रखा है।1980 में यूपी में असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस को 309 सीटें मिली थीं।अब 37 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी को 300+ सीटें मिलती दिख रही हैं।इस बीच,शनिवार को अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रविवार को मोदी बीजेपी मुख्यालय आएंगे।चार राज्यों (यूपी,उत्तराखंड,गोवा और मणिपुर) में हमारी सरकार बनने जा रही है।कल पार्लियामेंटरी बोर्ड की बैठक के बाद इसपर फैसला लिया जाएगा।बीजेपी 310 सीटों पर जीत चुकी है।11 सीटों पर वह आगे चल रही है।इस लिहाज से वह सपा-कांग्रेस गठबंधन (56 सीटें) से 5 गुना से ज्यादा और बीएसपी (21 सीटें) से 15 गुना की

बढ़त पर है,बीजेपी को यूपी में तीन चौथाई बहुमत (302) से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं।उत्तराखंड में भी बीजेपी को बहुमत मिल चुका है।बीजेपी की सरकार बनाएगी।गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पार्सेकर और उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत चुनाव हार गए।अब तक यूपी में बीजेपी को 42% वोट मिल चुके है।लोकसभा चुनाव (2014) में बीजेपी को 42% वोट मिले थे।यूपी के पहले नतीजे में बीजेपी को मुस्लिम बहुल देवबंद सीट पर जीत मिली।कुंवर बृजेश सिंह ने बीएसपी के माजिद अली को हराया।मायावती ने कहा,ईवीएम में गड़बड़ी करके बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है।मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चुनौती देती हूं कि वे चुनाव आयोग को इस बारे में बताएं।मैं चाहती हूं कि पुरानी व्यवस्था यानी बैलट पेपर से चुनाव कराए जाएं।बीजेपी ने कोई मुस्लिम कैंडिडेट खड़ा नहीं किया।इसके बावजूद उन्हें मुस्लिम इलाकों के पूरे वोट मिले।ये बात गले नहीं उतर रही।मुस्लिम समाज के लोग कह रहे हैं कि जब हमने बीजेपी को वोट ही नहीं दिया,तो उन्हें वोट कैसे पड़े।उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा,ये बीजेपी की सुनामी जीत है। 2019 को भूल जाइए,2024 की तैयारी कीजिए।कांग्रेस को बहुमत मिला। अमरिंदर सिंह सरकार बनाएंगे।यहां फिलहाल कांग्रेस को बढ़त है।लेकिन शाह ने कहा कि यहां बीजेपी की सरकार बनेगी।मणिपुर में:-बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर है।शाह ने कहा कि यहां भी बीजेपी की सरकार बनेगी।दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर तैयारी की गई थी।रिजल्ट देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई।साथ ही आसपास की जगह को बैलून से सजाया गया था।सपा प्रवक्ता ने राजेंद्र चौधरी ने कहा था कि सपा-कांग्रेस अलायंस यूपी में इलेक्शन जीत रहा है।यूपी बीजेपी के प्रदेश प्रेसिडेंट केशव मौर्या ने कहा कि बीजेपी दो तिहाई मतो से जीत दर्ज कर रही है।सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि गठबंधन से हमे नुकसान हुआ है।अगर अकेले भी लड़ते तो भी हम ज्यादा सीट जीतते।बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी।

2012 और 2014 में क्या थे नतीजे,क्यों हैं नजरें

1) यूपी: 403 सीटें, बहुमत 202 पर यहां विधानसभा की 403 और लोकसभा की 80 सीटें हैं।

पार्टी

2012 विधानसभा

वोट %

2014 लोकसभा

एसपी

224

29.2

5

बीएसपी

80

25.9

0

बीजेपी

47

15

73

कांग्रेस

28

11.6

2

अन्य

24

18.3

0

क्यों हैं नजरें ?

15 साल से बीजेपी यहां सरकार में नहीं आई। 2000 से 2002 तक राजनाथ सिंह यहां पर सीएम थे।14 साल से बीएसपी सरकार से बाहर है। इसके बाद से मुलायम सिंह यादव और फिर 2012 में अखिलेश सीएम बने।पिछली बार 1989 में एनडी तिवारी कांग्रेस से सीएम थे।राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपी अहम है।यूपी समेत 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती है तो प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के लिए उसकी राह आसान हो जाएगी।

2) पंजाब: 117 सीटें, 59 पर बहुमत

यहां विधानसभा की 117 और लोकसभा की 13 सीटें हैं।
पार्टी 2012 विधानसभा वोट % 2014 लोकसभा
अकाली 56 34.7 4
आप 4
बीजेपी 12 7.2 2
कांग्रेस 46 40.1 3
अन्य 3 18  

3) गोवा: 40 सीटें, 21 पर बहुमत

2012, 2014 के नतीजे और वोट शेयर

यहां विधानसभा की 40 और लोकसभा 2 की सीटें हैं।

पार्टी

2012 विधानसभा

वोट %

2014 लोकसभा

बीजेपी

21

34.7

2

कांग्रेस

9

30.8

एमएजी

3

6.7

जीवीपी

2

3.5

अन्य

5

16.7

क्यों हैं नजरें ?

सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर यहां के सीएम रह चुके हैं।चुनावी कैम्पेन से ही ये चर्चा थी कि बीजेपी जीती तो सीएम का चेहरा वही होंगे।सुभाष वेलिंगकर कभी गोवा में आरएसएस का चेहरा हुआ करते थे।लेकिन, इस बार चुनावों में उन्होंने अलग पार्टी बनाई।कयास थे कि वो बीजेपी का खेल बिगाड़ सकते हैं।

4) उत्तराखंड-70 सीटें,36 पर बहुमत

 2012, 2014 के नतीजे और वोट शेयर

यहां विधानसभा की 70 और लोकसभा की 5 सीटें हैं।

पार्टी

2012 विधानसभा

वोट %

2014 लोकसभा

कांग्रेस

32

33.8

बीजेपी

31

31.1

5

बीएसपी

3

12.2

यूकेडीपी

1

1.9

अन्य

3

12.3

क्यों हैं नजरें ?

कांग्रेस के 9 बागी विधायकों में से 7 ने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस-बीजेपी की जीत-हार के लिए इनकी परफॉर्मेंस मायने रखती है।बीजेपी कांग्रेस की फूट का फायदा उठा पाती है या नहीं ? दल-बदल से कांग्रेस के कमजोर होने के मैसेज का पब्लिक पर क्या असर पड़ता है ?

5) मणिपुर- 60 सीटें, 31 पर बहुमत

2012, 2014 के नतीजे और वोट शेयर

यहां विधानसभा की 60 और लोकसभा 2 की सीटें हैं।

पार्टी

2012 विधानसभा

वोट %

2014 लोकसभा

कांग्रेस

42

42.4

2

एआईटीसी

7

17

एमएससीपी

5

8.4

एलजेपी

1

0.6

अन्य

1

24.1

क्यों हैं नजरें ? 15 साल से कांग्रेस की सरकार है।लेकिन, एग्जिट पोल में दो सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।31 लाख पॉपुलेशन में से करीब 63% मेतई कम्युनिटी का दबदबा है और इसका कांग्रेस को समर्थन हासिल है। देखना होगा ये सपोर्ट इस बार कितना काम करता है।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button