देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीएम नीतीश ने किया बिजली दरो में कटौती, सस्ती हुई बिजली….

बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली दरों में हुई वृद्धि से आम आदमी को राहत पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने बिजली पर सब्सिडी देते हुए नए दरों की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोगों को यह पता नहीं चल पाता था कि बिहार सरकार बिजली बिल पर कितनी सब्सिडी दे रही है।सरकार किस रेट पर बिजली खरीदती है और किस रेट पर पब्लिक को मुहैया कराती है इसकी जानकारी सबको होनी चाहिए।सरकार ने बिजली दर बढ़ाने के लिए नियामक आयोग का गठन किया था।नियामक आयोग ने बिना सब्सिडी के बिजली दरों में हुई वृद्धि की घोषणा पिछले दिनों की थी।अब सरकार ने इसपर सब्सिडी दी है।लोगों को दिए जाने वाले बिजली बिल की रसीद पर यह दर्ज किया जाएगा कि उन्हें राज्य सरकार से कितनी सब्सिडी मिली।नीतीश ने कहा कि बिजली दर में हुई बढ़ोत्तरी के बाद भी बिहार में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की तुलना में बिजली सस्ती है।सीएम ने कहा कि अब शहरी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 1 रुपए 48 पैसे की सब्सिडी मिलेगी।वहीं, ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को 3.10 रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

शहरी घरेलु उपभोक्ताओं के लिए…

यूनिट रेंज- नियामक आयोग द्वारा बढ़ाया गया रेट-   सब्सिडी        सब्सिडी के बाद का रेट

1-100                     5.75 रुपए                                          1.48 रुपए                4.27 रुपए प्रति यूनिट

101-200                 6.50 रुपए                                          1.48 रुपए                5.02 रुपए प्रति यूनिट

201- 300                7.25 रुपए                                          1.48 रुपए                5.77 रुपए प्रति यूनिट

300 से ज्यादा            8.00 रुपए                                          1.48 रुपए                6.52 रुपए प्रति यूनिट

शहरी गैर घरेलु            8.02 रुपए                                           0.40 रुपए               7.62 रुपए प्रति यूनिट

ग्रामीण घरेलु उपभोक्ताओं के लिए…

यूनिट रेंज

नियामक आयोग द्वारा बढ़ाया गया रेट

सब्सिडी

सब्सिडी के बाद का रेट

1-50

5.75 रुपए

3.10 रुपए

2.65 रुपए प्रति यूनिट

51-100

6.00 रुपए

3.10 रुपए

2.9 रुपए प्रति यूनिट

101 से ज्यादा

6.25 रुपए

3.10 रुपए

3.15 रुपए प्रति यूनिट

कुटीर ज्योति 6.08 रुपए 3.58 रुपए 2.5 रुपए प्रति यूनिट
कृषि एवं सिंचाई 5.79 रुपए 4.29 रुपए 1.50 रुपए प्रति यूनिट

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button