देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विकाश की अनोखी है कार्यशैली अपराधियों के लिए जिस रेंज में वैभव है उस रेंज कोई जगह नहीं, D.I.G विकाश की कार्यशैली से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला……

अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित और जन सरोकार के साथ सार्थक पुलिसिंग के लिए मशहूर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव इन दिनों भागलपुर रेंज के डीआईजी हैं।विकास वैभव ने भागलपुर में अपनी एकांतिक कार्यशैली से यह जता दिया है कि अपराधियों के लिए उस रेंज में कोई जगह नहीं,वहीं आम लोगों के लिए पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है।उन्होंने भागलपुर में योगदान देने के बाद से ही लापरवाही पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी और जनता की सेवा में समर्पित रहने का संदेश।पुलिस थानों का दौराकर उन्होंने क्राइम के ग्राफ पर प्रहार करना शुरू किया और चेतावनी के बाद भी नहीं समझनेवाले कई पुलिस 

अधिकारियों पर कार्रवाई की।उनकी इस कार्यशैली से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उनकी बातें सुनी जाती हैं।पुलिस से अब अपनी बात रखने में झिझक नहीं होती,अब उनके आवेदन कुर्सी पर पड़े नहीं रहते हैं।उसपर

कार्रवाई होती है।जी हां, यह संभव हुआ है डीआईजी विकास वैभव के प्रयास से।स्थानीय समाजसेवियों की मानें,तो भागलपुर रेंज में इससे पहले भी कई अच्छे पदाधिकारी आये। जनता से सीधे संवाद और उनकी परेशानियों को लेकर कोई खास पहल नहीं हुई।जानकारी के मुताबिक,गत शनिवार को भागलपुर में शुरू हुए लोक संवाद गोष्ठी के आयोजन ने पुलिस पब्लिक के रिश्ते को एक 

 नवगछिया के थानों में यहां आयोजित हुई गोष्ठी

  • आदर्श थाना नवगछिया-तेतरी दुर्गा स्थान।
  • भवानीपुर ओपी-पंचमुखी हनुमान मंदिर।नारायणपुर रंगरा ओपी।
  • रंगरा गांव स्थित म0वि0 कदवा ओपी।
  • खैरपुर म0वि0 कदवा,गोपालपुर थाना।
  • धरहरा उ0वि0 इस्माईलपुर थाना।
  • चंडी स्थान इस्माइलपुर,ढोलबज्जा थाना।
  • ढोलबज्जा बाजार,परबत्ता थाना।
  • साहू परबत्ता,बिहपुर थाना पंचायत भवन सोनवर्षा, झंडापुर ओपी।
  • औलियाबाद प्लस टू स्कूल परिसर,खरीक थाना।
  • चैती दुर्गा स्थान खरीक थाना रोड।
  • नवगछिया नदी थाना कालीचक विशवपुरिया।

पहले दिन जिन थानों में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया का लिस्ट…

  • डंडा बाजार सजौर।
  • उ०वि० खेरैया बाथ।
  • उ0वि0 अंबा जगदीशपुर।
  • प्रा०वि० शरीफा गोराडीह।
  • बूढ़ानाथ कैंपस कोतवाली।
  • अमडंडा हटिया के प्रांगण में घोघा।
  • प्रा०वि० आलमपुर परिसर अंतीचक।
  • म0वि0 बुद्धुचक का मैदान पीरपैंती।
  • उच्च विद्यालय कजरैली तातारपुर।
  • उ0वि0 मथुरापुर का प्रांगण सनोखर।
  • चांदपुर पंचायत कनेरी अकबरनगर।
  • रवींद्र भवन टिला कोठी मोजाहिदपुर।
  • मारवाड़ी पाठशाला परिसर इशाकचक।
  • उ0वि0 सनोखर के प्रांगण में अमडंडा।
  • टीएनबी कॉलेजिएट कैंपस विवि थाना।
  • मारवाड़ी पाठशाला परिसर इशाकचक।
  • मारूफचक दुर्गा मंदिर परिसर बबरगंज।
  • उ0वि0 बाराहाट के प्रांगण में एकचारी।
  • मां दुर्गा स्थान अठगामा ईशीपुर बाराहाट।
  • उ0वि0 खवासपुर के मैदान में रसलपुर।
  • गरहोतिया सबौर-ममलखा गांव शाहकुंड।
  • दाउदवाअ म0वि0 का खुला मैदान कजरैली।
  • म0वि0 नंदलालपुर का प्रांगण एनटीपीसी।
  • उच्च विद्यालय बाड़ी के प्रांगण में बाखरपुर।
  • उ0वि0 बाखरपुर का प्रांगण शिव नारायणपुर।
  • प्रा0वि0 रानी तालाब का मैदान तिलकामांझी।
  • बढ़ई टोला दुर्गा स्थान का परिसर कहलगांव।
  • उच्च विद्यालय अंतीचक का मैदान बुद्धुचक।
  • ग्राम मारूफचक में दुर्गा मंदिर परिसर हबीबपुर।
  • हटिया रोड स्थित दुर्गा स्थान का मैदान आदमपुर।
  • चारा बड़गावां पंचायत भवन परिसर शामिल है।
  • पंचायत भवन रसलपुर के प्रांगण में सुल्तानगंज।
  • कन्या म0वि0 कुमारपुर पंचायत कटहरा लोदीपुर।
  • सीसीएस रोड स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रांगण में मधुसूदनपुर।
  • नाथनगर-हरिदासपुर स्थित उत्क्रमित म0वि0 परिसर ललमटिया।
  • अलीगंज ठाकुरवाड़ी स्थित स्कूल का मैदान बरारी-बरारी हाई स्कूल का प्रांगण जीरोमाइल।

नयी ऊंचाई प्रदान की है।ज्ञात हो कि विकास वैभव ने पुलिस पब्लिक के रिश्ते को बेहतर बनाने और एक दूसरे के सहयोग से लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त करने के लिए शनिवार 3 जून 2017 से लोक संवाद गोष्ठी के आयोजन की शुरुआत करवायी है।डीआईजी के निर्देश पर रेंज के तीनों जिलों भागलपुर,बांका और नवगछिया के प्रत्येक थाने में शनिवार को शाम पांच बजे एक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन शुरू हो गया है।इन गोष्ठियों में भारी संख्या में आम लोग शामिल हो रहे हैं।विकास वैभव को स्मार्ट पुलिसिंग के अलावा भारत की ऐतिहासिक विरासत,संस्कृति और प्राचीन कालीन पौराणिक इतिहास के धरोहरों पर शोध करने के लिए भी जाना जाता है।

उनके साइलेंट पेजेज ऑफ इंडिया ब्लॉग को लाखों लोग अबतक पढ़ चुके हैं।सार्थक और सरोकारी पुलिसिंग के लिए पहले भी किये गये उनके प्रयोग भी काफी सफल रहे हैं।भागलपुर में इन दिनों अपराधी छुपते फिर रहे हैं।थानों में पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्य को सही तरीके से अंजाम दे रहे हैं।पुलिस महकमें में उनकी कार्यशैली को लेकर काफी चर्चा हो रही है।स्थानीय पुलिस सूत्रों की मानें,इस कार्यशैली से एक ही तबका खासा नाराज है,जो अपने कर्तव्यों को सही तरीके अंजाम नहीं देता।डीआईजी ने रेंज के सभी थानाध्यक्षों को यह स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि वह अपने थाना क्षेत्र में खुले स्थान पर लोक संवाद गोष्ठी करेंगे,जिसमें संबंधित थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी खासकर बुजुर्ग को खुल कर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।इसकी शुरुआत के बाद पुलिस को अपराध रोकने में काफी सहायता मिल रही है।रेंज के सभी थानाध्यक्ष इसका नियमित रूप से आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध दिख रहे हैं।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button