देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मानव श्रृंखला-नीतीश के ‘घर’ में रंगोली से पट गयीं सड़कें…

नालंदा दहेज एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ बनायी गयी मानव श्रृंखला में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बिहार से झारखंड जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर देवीसराय चौक पर शासन-प्रशासन एवं सत्ताधारी दल भाजपा-जदयू नेताओं का जुटान हुआ।इधर बिहारशरीफ एवं उसके आस-पास के इलाकों में हर उम्र के महिला-पुरुष ने भाग लिया। बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था।सड़कें रंगोली व पेंटिंग से पटी पड़ी थी।बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को लेकर बनायी गयी झांकी हर किसी को आकर्षित कर रही थी। बिहार शरीफ निगम क्षेत्र के 38 किलोमीटर के दायरे में लोग बैनर-पोस्टर व तख्ती लेकर जागरूकता फैलायी गई। मानव श्रृंखला का केंद्र बिंदु

देवीसराय (राष्ट्रीय राजमार्ग 31) पर जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार, नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, बिहार प्रदेश दलित जदयू के अध्यक्ष सह राजगीर विधायक रविज्योति कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक ई सुनील, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, नालंदा डीएम डॉ त्यागराजन, एस पी सुधीर कुमार पोरिका, बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी रहे मो असगर शमीम, जदयू के जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद पूर्व अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर, प्रो अशोक कुमार, प्रो परविंद्र कुमार, शशिकांत टोनी, अकबर अली, अजय पटेल, अरुण कुमार वर्मा, आफताब आलम, युवाध्यक्ष रणजीत कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह, अमरकांत भारती, श्याम किशोर सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष राजू पासवान,रामकेश्वर प्रसाद के अलावे सैकड़ों लोग थे।एक दूसरे का

हाथ थाम कर बड़े, बच्चे और बूढ़े जवान ने लम्बी श्रृंखला बना रखी थी।बच्चों ने अम्बेडकर चौक (देवीसराय मोड़) तक आकर्षक झांकी बना रखी थी।यह हर किसी को अपनी ओर खींच रहा था।इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत में जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय कांत सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानव 

श्रृंखला बनाई।इस मौके पर बिहार शरीफ के एसडीओ सुधीर कुमार, बीडीओ एवं थानेदार के अलावे गोपाल कुमार, अनिल सिंह, टुनटुन कुमार, विवेक कुमार के अलावा सैकड़ों लोग थे।रहुई प्रखंड मुख्यालय में बिहार भंडार निगम के पूर्व अध्यक्ष डॉ विपिन कुमार यादव, रहुई जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई।इस मौके पर इलाके के बीडीओ, थाना प्रभारी के अलावे काफी संख्या में बच्चे बूढ़े और जवान उपस्थित थे।

रिपोर्ट-सोनू कुमार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button