देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भैंस की पूछ पकड़ कर नदी पार कर रहा था चरवाहे, मगरमच्छ ने निगल लिया…

बिहार, बंगाल, यूपी में मगरमच्छ का हमला…दिनांक-20.06.2017 को पश्चिम चंपारण के चिलवनिया पंचायत के रेड़हा गांव निवासी अशर्फी यादव (48) अपनी भैंस को लेकर पीपी तटबंध के चारगाहवा ढाला के सामने गंडक नदी दोपहर को पार कर रहा था।तभी मगरमच्छ ने हमला बोल दिया।तट पर ग्रामीण रामजी यादव, बंधु मुसहर, सुबाष बिन, शिवपूजन मवेशी चरा रहे थे।अचानक अशर्फी के चिल्लाने की आवाज आई।लोग दौड़े, तब तक मगरमच्छ उसे निगल चुका था।आपको बताते चले कि अशर्फी यादव भैंस की पूछ पकड़ कर नदी पार कर रहा था।भैंस 

तो बच गई, लेकिन चरवाहे का कोई पता नहीं है।चिलवनिया पंचायत की मुखिया गिरजा देवी ने बताया कि घटना की सूचना थाना एवं प्रखंड प्रशासन को दी गई है।वहीँ दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन अंतर्गत पाथरप्रतीमा इलाके में नदी में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया।उसे दबोच कर नदी की गहराइयों में खींच ले गया।उसकी पहचान सहदेव जाना के रूप में हुई।थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए हैं।जानकारी के मुताबिक सहदेव गत सोमवार को पाथरप्रतीमा इलाके में स्थित नदी में नाव पकड़ने गया था।उसके साथ कुछ और सहयोगी भी थे।अचानक नदी से एक विशालकाय मगरमच्छ निकला और सहदेव की नाव पर हमला किया।मगरमच्छ के हमले से अनियंत्रित सहदेव नदी में गिर गया।वहां मौजूद अन्य मछुआरों के कुछ समझ

पाने से पहले ही मगरमच्छ सहदेव को अपने जबड़े में दबोच कर नदी की गहराइयों में चला गया।गांवों में जंगल जानवरों के भय हमेशा बना रहता है।यह जंगली जानवर अपना शिकार कभी गांव के मवेशी को शिकार बनाते है तो कभी इंसानों को भी।एक ऐसा ही मामला यूपी के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट से सामने आया है।यहां एक घर में घुसे मगरमच्छ ने एक महिला का हाथ चबा लिया।वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुर्तिहा वन क्षेत्र में जंगल के किनारे बसे गंगापुरवा गांव में पास से बहने वाली नहर से निकला मगरमच्छ रात जमुना प्रसाद नामक व्यक्ति के घर में घुस गया और वहां सो रही उसकी पत्नी मीना का हाथ चबा लिया।उन्होंने बताया कि मीना की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद लोगों तथा पडोसियों ने मगरमच्छ के जब़डे से मीना का हाथ बमुश्किल छु़डाया।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों ने बताया कि मगरमच्छ को नहर में छोड दिया गया है।बतादें कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बहने वाली गेरआ और कौडियाला नदियों तथा उनसे जु़डी नहरों और नालों में मगरमच्छों की खासी तादाद है।कभी-कभी बहादुरी दिखाने की कोशिश करना और बेमतलब आफत मोल लेना इंसान को बहुत महंगा पड़ जाता है।थाइलैंड में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।यूट्यूब पर 16 जून को अपलोड किए गए एक विडियो मों एक मगरमच्छ चिड़ियाघर के कर्मचारी का सिर अपने मुंह में पकड़ता दिख रहा है।पिछले हफ्ते रविवार को जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद मगरमच्छ के एक शो के दौरान हुए इस हादसे में चिड़ियाघर कर्मचारी ने अपने सिर को मगरमच्छ के खुले मुंह के अंदर रख दिया।इसी समय मगरमच्छ ने अपना मुंह बंद कर लिया और कर्मचारी का सिर उसके जबड़े में ही रह गया।इसके बाद मगरमच्छ ने दर्द में तड़पते कर्मचारी को जबड़े में पकड़कर फर्श पर पटकना शुरू कर दिया।इस हादसे में कर्मचारी की जान भी जा सकती थी,लेकिन अच्छी बात यह रही कि मगरमच्छ ने बाद में अपना मुंह खोलकर उस कर्मचारी को जाने दिया।मगरमच्छ ने उसे छोड़ दिया और खुद पानी में उतर गया।मौके पर मौजूद एक पर्यटक ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।इस विडियो में चिड़ियाघर का कर्मचारी शुरुआत में मगरमच्छ के साथ 2 डंडों की मदद से कुछ करतब दिखा रहा है।इसके बाद वह अपने घुटने पर बैठ गया और उसने अपना सिर मगरमच्छ के खुले मुंह में रख दिया।कुछ सेकंड्स तक तो मगरमच्छ ने अपना मुंह खुला रखा, लेकिन फिर उसने झटके से अपना जबड़ा बंद कर लिया और कर्मचारी का सिर उसके मुंह में बंद हो गया।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button