अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पहले हाथ-पैर तोड़ा फिर लड़की वालों ने पूरे गांव के सामने मारी 6 गोली…

लड़की को भगा ले जाने वाले ट्यूटर को लड़की वालों ने पूरे गांव के सामने गोली मार दी।टीचर का पहले दोनों हाथ-पैर लाठी-डंडा से मार कर तोड़ दिया, फिर उसे गोलियों से भून दिया।बेटे को बचाने आई टीचर की मां को भी लड़की वालों ने पीटकर अधमरा कर दिया।घटना कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचौकी गांव में सोमवार शाम सात बजे की है।इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में घायल टीचर 26 साल के हिमांशु यादव की मौत हो गई,जबकि जख्मी उसकी मां जेलस देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।देर रात पुलिस ने दो आरोपी अशोक यादव व प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया।अशोक के पैर में गोली लगी है।पुलिस की निगरानी में मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।मामले में लड़की के पिता परमानंद यादव ने गणेश यादव समेत डेढ़ 

दर्जन लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।घटना की जानकारी पाकर एसएसपी मनोज कुमार, कजरैली थानेदार विजय कुमार सदल-बल मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने घायल मां-बेटे को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा।हाल ही में गणेश यादव जेल से छूटा था।पुलिस उसे पूरे घटना का मास्टरमांइड मान रही है।हिमांशु को गोली मारने के बाद लड़की सोनी को भी उसके घरवालों ने पीटा और उसे लेकर कहीं चले गए।सोनी के साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका बनी हुई है।घरवालों ने उसे कुल्हाड़ी से मारा है।पुलिस सोनी की तलाश में जुट गई है।घटना से पूरे गांव में तनाव है।सोनी और हिमांशु दोनों रिश्ते में फूआ और भतीजा हैं और गौराचौकी के रहने वाले हैं।हिमांशु को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छह गोलियां मारी गईं।लड़की सोनी के साथ उसने शादी कर ली थी।परिजनों के मुताबिक, सोनी को वह घर पर ट्यूशन पढ़ाता था।दोनों में प्यार हुआ और सावन में दोनों शादी करने भाग निकले।लड़की वालों ने कजरैली थाने में हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने सोनी को बरामद किया था।कोर्ट में लड़की ने बयान दिया था कि उसका किडनैप नहीं हुआ था।फिर 20 अप्रैल को सोनी की बड़ी बहन की शादी की रात हिमांशु फिर से उसे भगा ले गया।इस बार फैमिली ने केस नहीं किया।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button