देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटेल की रास्ते पर चलकर ही देश का नव निर्माण संभव है:-(सांसद) आरसीपी सिंह

आज दिल्ली के मावलंकर हॉल में सरदार पटेल जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन जदयू के सांसद आरसीपी सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि पटेल की रास्ते पर चलकर ही देश का नव निर्माण संभव है।वह दूरदर्शी थे।भारत जैसे देश कई विभिन्न रियासतों में बंटा हुआ था जिसे उन्होंने अथक प्रयास से एकजुट किया तथा भारतीय राजनीति में भी सरदार पटेल के किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में लगा दिया है।वही इस कार्यक्रम में उपस्थित युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राजनीतिक इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया।वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी थे।इस मितभाषी,अनुशासनप्रिय,और कर्मठ व्यक्ति के कठोर व्यक्तित्व में बिस्मार्क जैसी संगठन 

कुशलता,कौटिल्य जैसी राजनीतिक सत्ता तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अब्राहम लिंकन जैसे अटूट निष्ठा थी।जिस अदम्य उत्साह,असीम शक्ति,मानवीय समस्याओं के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण से उन्होंने निर्भय होकर नवजात गणराज्य की प्रारंभिक कठिनाइयों का समाधान अद्भुत सफलता से किया,उसके कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अमिट स्थान बना

लिया।आज के युवाओं को भी पटेल के विचारों को जानना, समझना एवं आत्मसात करना जरूरी है।अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति में सक्रिय होना चाहिए।यदि युवा राजनीति में सक्रिय होते हैं तो भारत की दशा एवं दिशा बेहतर होगी।

रिपोर्ट-श्रीधर पांडे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button