देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नालंदा जनभागीदारी दिखी मानव श्रृंखला में…

नालंदा  दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए बनायी गयी मानव श्रृंखला में जनभागीदारी देखने को मिली।नालंदा जिले के ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।अस्थावां प्रखंड के अपने पैतृक गांव मालती (मुस्तफापुर) में राज्यसभा सांसद आर सी पी सिन्हा अपने परिवार के साथ मानव श्रृंखला का हिस्सा बने।मानव श्रृंखला में उनकी पत्नी गिरिजा देवी व उनकी पुत्री ने भाग लिया।इस दौरान बिहार शरीफ से लेकर बरबीघा (शेखपुरा) तक सड़क किनारे लोग जमे थे।उनके जनभागीदारी में सांसद कौशलेंद्र कुमार,विधायक रविज्योति के अलावा कई लोगों ने शिरकत 

की।पर्यटक स्थल राजगीर शहर व आस-पास के इलाकों में हजारों लोगों ने हाथ में हाथ जोड़कर शामिल हुए।मानव श्रृंखला में रोटरी क्लब के सदस्य,पेंशनर समाज के लोग,जेएनवी के प्राचार्य बीके सिन्हा के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य रामजी सिंह व मीडिया प्रभारी आनंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आयुध निर्माणी रोड में केन्द्रीय विद्यालय की छात्राएं वरीय शिक्षक रामबहादुर यादव के नेतृत्व में अनुसूचित बालिका हाईस्कूल की छात्राएं,विभिन्न पार्टियों व संगठनों के लोग आधे घंटे तक सड़क पर खड़ा होकर हाथ जोड़े मुख्यमंत्री के दहेजप्रथा व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए बनायी गयी मानव श्रृंख्ला में शामिल हुए।इस दौरान एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव,डीएसपी संजय कुमार,अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार,इंस्पेक्टर बिजेन्द्र कुमार सिन्हा,थानाध्यक्ष उदय शंकर,बीडीओ आनंद मोहन,सीओ उमेश पर्वत,बीईओ रघुनंदन चौधरी,वरीय बीआरपी कुमार महेश प्रसाद सिंह गहलौत सहित अन्य भी घूम-घूमकर निरीक्षण कर रहे थे।

मानव श्रृंखला के दौरान शामिल होनेवाले लोगों में प्रमुख जीतेन्द्र राजवंशी,वार्ड पार्षद डॉ.अनिल कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी,बादल कुमार,विजय कुमार उपाध्याय,वार्ड पार्षद विकास कुमार कुशवाहा,वार्ड पार्षद सुबेन्द्र राजवंशी,रोटेरियन सह डेटिंस्ट डॉ. चन्द्र मणि कुमार,पूर्व वार्ड पार्षद डॉ.प्रवीण कुमार,रोटेरियन शिवनंदन पटेल,सूरज यादव,नवीन कुमार मांझी,अखिलेश राजवंशी,जामा सिंह,स्टेशन प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा,इन्द्रमोहन सिंह निराला,प्रवीण कुमार,रमेश कुमार पान,गोपाल भदानी,अनुपम कुमार,नरेन्द्र कुमार,केडी यादव,जयराम सिंह,कुश यादव, दीनानाथ उपाध्याय,सुधीर कुमार उपाध्याय,बाल्मिकी उपाध्याय सहित अन्य थे।

गिरियक प्रखंड में मानव श्रृंखला निर्माण के अवसर पर कांग्रेस उच्च विद्यालय दशरथपुर,आदर्श मध्य विद्यालय पावापुरी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरपुर,मध्य विद्यालय घोड़ा सहित जीआईपी पब्लिक स्कूल,मदर टेरेसा हाई स्कूल चोरसुआ,ग्लोबल पब्लिक स्कूल,स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली का भी निर्माण किया गया।वहीं कई स्कूल के छात्र छात्राओं ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन पर झांकियां भी प्रस्तुत की।इधर मानव श्रृंखला के लिए पार्टी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी लगे रहे।मुख्य रूप से पावापुरी चौक पर प्रखण्ड उप प्रमुख अरविंद सिंह,जदयू के विजय कुमार सिन्हा, मनोज कुमार,मुखिया राकेश कुमार,चंदन कुमार,बाल मुकुंद प्रसाद यादव,दुर्गाप्रसाद,अरुण कुमार जैन,जगदीश जैन,उमेश प्रसाद,अभय कुमार,रंजीत कुमार,सरपंच राकेश कुमार,मानिकचंद प्रसाद आदि लोग भी शामिल थे।

गिरियक एवं पावापुरी के मुख्य मार्ग पर बनी मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए गिरियक प्रखण्ड के सभी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन सहित सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका देखी गयी।खासकर इस मानव श्रृंखला में छात्र छात्राओं की अहम भूमिका रही।इसमें मुख्य रूप से प्रखण्ड के सरकारी गैर सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली बनाकर बाल विवाह और दहेज प्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।इसको सफल बनाने के लिये इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार,अंचलाधिकारी कमला चौधरी,पुलिस इंस्पेक्टर सुनील सिंह,थाना अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह,पावापुरी थाना अध्यक्ष शरद कुमार रंजन पुलिस टीम के साथ मान श्रृंखला समाप्त होने एवं श्रृंखला में शामिल हुए लोगों को उनके गन्तव्य स्थान पहुंचाने तक तत्पर लगे रहे।

इस मौके सरकारी स्तर पर जल की व्यवस्था मानव श्रृंखला में शामिल लोगों के लिए की गयी थी।इस दौरान चिकित्सा सेवा के लिए निरंतर एम्बुलेंस की गाड़ियां भी तत्परता से लगी रही।कतरीसराय प्रखंड में मायापुर मोड़ से छाछु बिगहा तक दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसी कुरीति को मिटाने के लिए स्कूल के छात्र छात्राओं तथा महिलाओं ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया।कतरीसराय प्रखंड बनी मानव श्रृंखला में लगभग दस हजार लोगों ने भाग लिया।प्रखंड क्षेत्र में लगभग छह किलो मीटर मानव श्रंखला बनाई गई।

बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि प्रखंड से लगभग दस हजार लोगों ने  मानव श्रृंखला में भाग लिया।इस मौके पर संगठन सीओ अश्विनी कुमार, बीईओ रविन्द्र प्रसाद जिप सदस्य रणवीर कुमार प्रमुख,धनंजय प्रसाद,उप प्रमुख टुसी देवी,जदयू नेता रजनीश कुमार मुन्ना,मिथलेश प्रसाद,मुखिया रजनीश कुमार, संजू देवी,सुधीर कुमार सिन्हा,इंगलेश प्रसाद,अजय प्रसाद,अरविंद कुमार सहित हजारों लोगों ने भाग लिया।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button