देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दहेज की उगाही, पति गिरफ्तार….

महिला थाना की पुलिस ने शनिवार को केवटी के पथरा गांव में छापेमारी कर दहेज प्रताड़ना मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि मो. सदरे के पुत्र महताब आलम पहले झांसा देकर शादी रचाई।इसके बाद ससुराल वालों से दहेज की मांग कर ब्लेक मेल करने लगा।कभी वह दुबई जाने की बात करता था तो कभी पत्नी को मुंबई भेजकर पिता के मकान को बेचने के लिए दबाव डालता था।जब ससुराल वालों ने दहेज देने से मना किया तो पत्नी को कार देने का सपना दिखाने लगा।कुछ ही दिनों में सपना को सकार करने के लिए उसने ससुराल वालों से पांच लाख रुपये की मांग कर बैठा।लेकिन, उसके पेंतरे को ससुराल वालों ने समझ लिया।जब रुपये देने से इंकार किया तो वह बौखला कर अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करने लगा।मामला हद से गुजर जाने के बाद उसकी पत्नी ने 20 फरवरी को महिला थाना में अपने पति के खिलाफ दहजे प्रताड़ना व मारीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई।इसके बाद महताब परेशान हो गया। समाज के लोगों को बैठाकर पंचायत की बात की। थाना क्षेत्र के असराहा गांव निवासी मो. जहांगीर हुसैन की पुत्री अकीला ने भी समाज की बात को मान ली।शादी दौरान ली गई दहेज को वापस करने की बात पर पंचायत दौरान दोनों में तलाक हो गया।लेकिन, दो दिनों बाद ही लड़का ने न तो दहेज की राशि लोटाई और न ही सामान।समय-समय पर लड़का वालों ने लड़की पक्ष को धमकी देना शुरू कर दिया।इससे तंग आकर अकीला ने एएसपी दिलनवाज अहमद को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।इसके बाद पुलिस हड़कत में आई और पथरा गांव में छापेमारी की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह खुद मुबंई से स्नातक है।जबकि,उसका पति आठवां पास है।बताया कि हमारे पति ने सच्चाई छीपकार 13 जुलाई 2016 को शादी की थी।उसने खुद को दुबई में रहने का झांसा भी दिया था। इधर, महताब आलम को जब गिरफ्तार कर लिया गया तो उसने एएसपी के समक्ष पाईं-पाईं वापस करने का वादा किया। दहेज की रकम वापस होने के बाद लड़की पक्ष ने भी कोर्ट में समझौता करने का आश्वासन दे दिया।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button