देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एनआईए की टीम ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तीन लोगों को किया गिरफ्तार,तीनों लोग पैसा के लिए ISI के लिए काम किया करते थे…

एनआईए की टीम ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।इन तीनों के संबंध कानपुर रेल हादसे के मुख्य आरोपी ISI एजेंट शम्शुल होदा से बताये जा रहे हैं।ये तीनों लोग पैसा के लिए ISI के लिए काम किया करते थे।एनआईए की टीम ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।सूत्रों के अनुसार ये तीन लोग हैं ब्रजकिशोर गिरी,मुकेश यादव और गजेंद्र शर्मा है।मुकेश यादव भोजपुरी फिल्मों में गाना लिखने का काम किया करता है।जबकि ब्रजकिशोर गिरी का नेपाल में अपना बॉलीवुड स्टूडियो है।गजेंद्र शर्मा का बिहार और यूपी में थियेटर चलता है।शम्शुल होदा का सबसे पहले ब्रजकिशोर गिरी से संपर्क हुआ था।बड़ा प्रोड्यूसर बनने का

सपना दिखाकर शम्शुल होदा ने ब्रजकिशोर गिरी को अपने साथ मिलाया था।शम्शुल होदा ने ब्रजकिशोर गिरी का विश्वास जितने के लिए शुरू में उसे पैसे से काफी मदद भी किया था।ब्रजकिशोर गिरी का विश्वास जितने के बाद ही होदा ने उसके सहारे ही बिहार समेत हिन्दुस्तान में अपना नेटवर्क तैयार करना शुरू किया था।मुकेश यादव और गजेंद्र शर्मा की शम्शुल होदा से मुलाकात ब्रजकिशोर गिरी ने ही नेपाल में कराया था।शम्शुल होदा ने ही इन्हें बिहार को घोडासान और यूपी के कानपुर विस्फोट का काम सौंपा था।एनआईए का कहना है कि इन तीनों ने ही इसके लिए बिहार और यूपी में आदमी सेट किए थे।इसके लिए शम्शुल होदा से इन तीनों एक बड़ी रकम भी मिली थी।शम्शुल होदा की गिरफ्तारी के बाद इन तीनों के नाम सामने आये थे।शम्शुल होदा के डायरी से इन तीनों के नाम की चर्चा के बाद एनआईए की टीम ने इन तीनों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनआईए की टीम ने सबसे पहले ब्रजकिशोर गिरि को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तारी की सूचना मिलने वो फरार हो रहा था।लेकिन,मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गयी।जिससे वो जख्मी हो गया था और उसकी गिरफ्तार हुई थी।ब्रजकिशोर गिरी एनआईए की निगरानी में फिलहाल नेपाल के एक अस्पताल में भर्ती है।ब्रजकिशोर गिरी भोजपुरी फिल्मों का अभिनेता और प्रोड्यूसर भी है।ब्रजकिशोर को नेपाल के बीरगिरी इलाके में 

मौजूद बिग बॉलीवुड स्टूडियो का मालिक भी बताया जाता है।इसी तरह गजेंद्र शर्मा का बिहार और यूपी के शहरों में शादियों और अन्य कार्यक्रमों में ऑर्केस्ट्रा चलता है।गजेंद्र शर्मा दंगल स्टूडियो का मालिक बताया जाता है।मुकेश यादव भोजपुरी गाना लिखने का काम करता है।एनआईए की टीम ने इन दोनों को मोतिहारी से ही गिरफ्तार किया है।एनआईए सुत्रों का कहना है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री के लिए ये लोग आतंकी बन गए थे।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button