अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एक दुल्हन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग ने की रिपोर्ट तलब…

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दुल्हन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।अस्पताल में भर्ती दुल्हन ने अपने शरीर के जख्म दिखाते हुए कहा कि पुलिसवाले उसके साथ मारपीट तो कर ही रहे थे साथ ही बुरी नीयत से बार-बार शरीर को टच भी कर रहे थे।थाने में भी कई बार इस तरह की कोशिश की गई।दुल्हन ने कहा कि उसकी बहन के साथ तो पुलिसवालों बहुत ही बुरा बर्ताब किया।उसे इतना मारा की वो बैठ भी नहीं पा रही है।बिहार की परंपरा पकडुआ ब्याह (जबरन शादी) के एक मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस एक दुल्हन को उसकी बहन को शादी के मंडप से उठा लाई थी।इस दौरान पुलिसवालों ने दुल्हन और उसकी बहन सहित कई लोगों को जम कर पीटा और शादी वाले घर में तोड़फोड़ की।पुलिस दूल्हे को छुड़वाने के लिए पांच थानों का पुलिस बल

लेकर पहुंची थी।पिटाई के बाद दुल्हन और उसकी बहन की हालत खराब है।अस्पताल में दोनों का इलाज किया जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग ने रिपोर्ट तलब की है।अस्पताल में दुल्हन ने पिटाई के निशान दिखाते हुए रोने लगी।उसके अंदरुनी अंगों पर भी पिटाई के निशान हैं।शरीर के कई जगहों पर नीले और काले निशान पड़ गए हैं।वो ना तो ठीक से लेट पा  

रही है और नाही बैठ।यही हाल उसकी बहन का भी है।पुलिस ने बहन के भी नाजुक जगह पर डंडे से मारे हैं।पकडुआ ब्याह रस्म के तहत पछियारी टोला में गुरुवार रात मैठी गांव के संजय भूषण के पुत्र अभिनय की शादी करायी जारही थी।लड़के के घरवालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।पुलिस ने दुल्हन के साथ उसकी बहन सहित लड़की पक्ष के चार लोगों को भी गिरफ्तारकर हवालात

में बंद कर दिया।पुलिस जब कार्रवाई करने पहुंची तो वहां उसकी ग्रामीणों से झड़प भी हुई थी।हवालात में जब दुल्हन और उसकी बहन की हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाया गया।राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर संगीता शाही ने बताया कि दुल्हन और उनके परिजनों के साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्ण काम किया है।पांच थाने की पुलिस ने गांव में उत्पात मचाया है।गायघाट की पूर्व विधायक वीणा देवी ने गायघाट थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की है।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button