देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

इस पुलिस अधीक्षक ने बजा दी डंका, 20 पुलिस कर्मियों को मिला बिहार का बड़ा सम्मान…

पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया श्री निशांत कुमार तिवारी (भा0पु0से0) एवं 20 पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने हेतु चयनित किया गया है।पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2017 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी,पुलिस कर्मियों को बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक 2018 हेतु जिले के 20 पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मियों का चयन किया गया।

चयनित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों में 2 एसडीपीओ भी शामिल है।जिनमे मो0 शहबान हबीब फाकरी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,धमदाहा,राज कुमार साह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर शामिल है।इनके अलावा पु0नि0 कृष्ण कुमार दिवाकर,थानाध्यक्ष बनमनखी थाना,पु0अ0नि0 विजय कुमार,थानाध्यक्ष के0नगर थाना,पु0अ0नि0 नन्द किशोर यादव,थानाध्यक्ष टीकापट्टी थाना,पु0अ0नि0 शैलेश कुमार पाण्डेय,कसवा थाना,पु0अ0नि0 प्रशांत कुमार भारद्वाज, थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना,पु0अ0नि0 संजीव कुमार,पुलिस केन्द्र,पूर्णिया,पु0अ0नि0 पंकज कुमार,थानाध्यक्ष सहायक खाजाची थाना,पु0अ0नि0 संतोष कुमार मंडल,थानाध्यक्ष भवानीपुर थाना,पु0अ0नि0 राजमणि मांझी,टीकापट्टी थाना, पु0अ0नि0 आदित्य कुमार,के0हाट थाना,पु0अ0नि0 अरविन्द कुमार,के0हाट थाना,पु0अ0नि0 संतोष कुमार निराला, के0हाट थाना,पु0अ0नि0 प्रशांत कुमार मिश्रा,थानाध्यक्ष बड़हरा थाना,स0अ0नि0 तरूण कुमार झा,के0हाट थाना, स0अ0नि0 शशिकांत राय,के0हाट थाना,सिपाही-712 सरोज कुमार,तकनीकी शाखा,सिपाही-384 अजय कुमार सिंह, तकनीकी शाखा एवं सिपाही-12 रोहित कुमार,तकनीकी शाखा के नाम शामिल है।

जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वार्षिक पुलिस सम्मान मिलने पर पुलिस अधीक्षक निशांत तिवारी ने खुशी जाहिर की है।उन पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को धन्यवाद दिया है।साथ ही कहा कि आगे भी इसी प्रकार अपराध नियंत्रण में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित करने हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी को उनके नामों की अनुशंसा की जायेगी।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button