अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सोनो की खुशबू हुई रहस्मय ढंग से गायब,ग्रमीणो ने किया हत्या की आशंका जाहीर,पुलिस ने किया शीघ्र पर्दाफाश का दावा…

बिहार के जमुई के सोनो थाना इलाके के सोनो बजार निवासी सोलह वर्षीय छात्रा खुशबू कुमारी पिछले कई दिनो से रहस्मय ढंग से गायब है,खुशबू की बरामदगी के लिये सोनो गाँव इलाके के ग्रामीण काफी चिंतित और परेशान होते जा रहे है।जैसे ही खुशबू के गायब होने की खबर ग्रमीणो को मिली आक्रोशित ग्रामीण और खुशबू के मित्र छात्र छात्रा ने आंदोलन शुरूकर दिया खुशबू के रहस्मय ढंग से गायब होने की घटना पूरे जमुई इलाके हिला कर रख दिया है।आंदोलन होता देख त्वरित करवाई करते हुए जमुई जिला प्रशासन और सोनो थाना पुलिस आंदोलनकारियों से मुलाकत किया और शीघ्र ही इस घटना से से पर्दा हटाने और रहस्य का खुलासा का आश्वसन दिया।आक्रोशित ग्रामीण खुशबू के ममेरा भाई गोपाल तमोली पर सम्पति हरपने के नियत से खुशबू की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा रहे थे।खुशबू ने अपने मित्रों से अपनी हत्या का आशंका जाहीर किया था।खुशबू हाल मे बोर्ड का परीक्षा दी थी और अपने सहेली को बताई थी की रिज़ल्ट तक शायद मै जिंदा नही रहुगी।खुशबू विगत कई दिनो से परेशान रहती थी।उसके माता और पिता

  • कहा है गाँव की लाडली बेटी ?
  • ग्रमीणो और प्रशासन मे मची है खलबली।
  • खुशबू थी गाँव की लाडली बेटी,बनी थी भारत माता।
    बेटी बचाओ और बेटी पढाओ अभियान को लग रहा है झटका।
  • कड़क और तेज तर्रार डीजीपी लगे है कानून का साम्राज्य स्थापीत करने मे।
  • जमुई को झकझोर के रख दिया है खुशबू का रहस्मय ढंग से गायब होने की धटना।
  • मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जनता की सुरक्षा को लेकर है काफी है गम्भीर।

दोनो की मृत्यु हो गये है वो अपने ममेरा भाई के यहा सोनो गाँव मे रहती थी।खुशबू के नाम पर मोटी रकम थे,भागलपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विकास वैभव से ग्रमीणो कॊ न्याय की काफी उमीदें है।ध्यान रहे की श्री वैभव बड़े-बड़े रहस्य का खुलासा किए है।कई धटनाओं का ऊद्भभेदन उन्होने किया है जो खुद मे इतिहास रचा है।पुलिस विभाग श्री वैभव पर गर्व करता है।जानकारी हुए है की पुलिस हर बिंदु पर जाँच कर रही है।खुशबू के ममेरा भाई गोपाल तमोली धटना के खुशबू के गायब होने के दिन से फरार बताये गये है।पुलिस के उच्च अधिकारी टीम गठित कर

खुशबू के ममेरा भाई की तलाश कर रही है।पुलिस खुशबू के तमाम युवक और कन्या मित्र समेत,उसके अन्य सम्बंधी और उसके मोबाईल धारण किये जाने या नही धारण किय जाने से लेकर उसके तमाम नम्बरों को खंगाल रही है।पुलिस इस धटना कॊ प्रेम प्रसंग या फीर सम्पति की लालच मे हुए हत्या या साजिश की तहद खुशबू को गायब किये जाने की पहलू पर भी जाँच कर रही है।पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सूराग खुशबू के ममेरा भाई के पकड़ मे आने पर मिलने का उमीदें है।मगर खुशबू की रहस्मय ढंग से गायब होना बहूत बड़ी साजिश की ओर संकेत देता है।बताया गया है की खुशबू लाखो की मालिक थी।जो जाँच से खुलासा होगा।खुशबू के गायब होने से कई ग्रामीणों ने बताया की गाँव सुना हो गया है।खुशबू देवी समान

थी वो हाल मे स्कूल मे भारत माता का रुप मे देवी बनी थी।जो तस्वीर आज सबके लिए अनोखा बना हुआ है।क्या हुआ खुशबू कॊ ? कहा है खुशबू ? क्या खुशबू को उसके ही अपनो ने हत्या कर शव गायब कर दिया ? क्या खुशबू कॊ भी किसी से प्रेम थे ? क्या खुशबू को उसके सम्पति ही जानलेवा बन गया ? क्या खुशबू जिंदा है ? या खुशबू की हत्या हो गये है ? क्या कोई अबला कन्या अपने ही परिजनों के द्वारा मार दी गयी ? क्या खुशबू ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जाहीर किया था ? खुशबू क्यों गायब है ? कहा है खुशबू ? भारत माता का रुप धारण करने वाली खुशबू कॊ तलाशने मे जमुई जिला पुलिस येरी चोटी एक कर दिए हुए है।कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जाँच किया जा रहा है सोशल मीडिया पर खुशबू का प्रकरण छाया हुआ है।खुशबू के रहस्मय दंग से गायब होने का तब मामला सामने आया जब खुशबू गाँव मे नही दिखी।यह सनसनीखेज मामला सामने आया है तब गाँव मे सनसनी फैल गये।सोनो बाजार की रहने वाली खुशबू कुमारी के लिए काफी दर्द ग्रामीणों मे है।घटना सोनो के इतिहास में इंसानियत को शर्मसार कर मानवीय रिश्ते का गला घोंटने जैसी है।प्राप्त जानकारी के खुशबू को गोद लेनेवाले तमोली के सोनो बाजार स्थित घर से कई दिनों से लापता होने की बात चारों तरफ फैल गयी है।पता नहीं धरती निगल गया या आसमान की आहार बन गयी सोलह बर्षीय मासूम खुशबू,ग्रामीणों एवं आस पड़ोस के लोगों के द्वारा छानबीन करने के बाद धीरे-धीरे यह मामला और भी उलझता ही जा रहा है।ग्रामीण की तलाश मे भी खुशबु का कुछ भी अता पता नहीं है,खुशबू के गायब होने पर सैकडो युवाओं ने खुशबू के रहने के जगह पर पहुँच कर खुशबू की खोज की,एवं उसके परिजनों कॊ उसे सामने लाने की बात पर अडिग थे,गाँव मे चर्चा है की खुशबू ने अपने दोस्तों कॊ स्वयं को मारने की प्लांनिग किसी के द्वारा

किये जाने की बात दस दिन पहले अपने दोस्तों से कही थी।जो काफी महत्वपूर्ण जानकारी साबित हो सकता है।इसी कारण से ग्रमीणो ने खुशबू की हत्या होने का दावा किया है,पुलिस इस मह्त्वपूर्ण तथ्य की तलाश मे है की आखिर खुशबू ने किस मित्र से अपनी हत्या की आशंका किसके द्वारा किये जाने की वात कही थी।इसकी जाँच पुलिस कर रही है।खुशबू के परिजनों से ग्रामीणों एवं युवाओं का सीधा सा कहना है खुशबू को सामने लाओ।गाँव मे टकराव की हालत है,किसी समय आक्रोशित कूछ युवाओं द्वारा खुशबू के परिजनों पर हमला किया जा सकता है जहा से वह गायब है।कुछ व्यक्तियों के द्वारा यह भी बात सामने आया है कि खुशबू के नाम पर बड़े रकम लाखों की फिक्स्ड डिपाजिट था।यह भी हत्या का कारण हो सकता है।सोनो की कूछ लड़कियां एवं कूछ युवाओं के द्वारा इस घटना पर आंदोलन की कई रणनीति तैयार किया जा रहा है।पुलिस के अधिकारी ने जल्द इस रहस्मयी धटना मे सफलता हासिल किये जाने का आश्वसन दिया है।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button